पाकुड़

संत लुकास विद्यालय की वार्षिक खेल उत्सव के मुख्यातिथि बने उपासना मरांडी

Upasana Marandi became the chief guest of the annual sports festival of St. Lucas School.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़िया, पाकुड़ । संत लुकास विद्यालय बेलपहाड़ी में शनिवार को वार्षिक खेल उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपासना मरांडी शामिल हुईं। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर खेल उत्सव का शुभारंभ किया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। खेल उत्सव के दौरान छात्रों ने मार्च पास्ट और मशाल दौड़ के साथ कार्यक्रम की आकर्षक प्रस्तुति दी। विभिन्न प्रतियोगिताओं में रेस, रिले रेस, कबड्डी और लॉन्ग जंप जैसी एथलेटिक गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि उपासना मरांडी ने विजेता छात्रों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन और खेल भावना शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। शिक्षा समाज को नई दिशा देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि का माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ महेंद्र टुडू, मुखिया विमला बास्की, शिबलाल टुडू, रिफाइल मुर्मू, खुदू मरांडी, श्रीनाथ मरांडी, संतोष सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता, शिक्षकगण, अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button