
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा, बदायूं में सायं 6 बजे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन, बदायूं परिक्षेत्र (क्षेत्र तृतीय) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक संगोष्ठी उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम से पूर्व उप महामंत्री द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय प्रबंधक एवं समस्त स्टाफ से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।
संगोष्ठी का आयोजन महामंत्री डॉ. दिनेश कुमार सिंह एवं अध्यक्ष कॉमरेड अजय पांडे के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उनके नेतृत्व एवं प्रेरणादायक विचारों ने कार्यक्रम को नई दिशा प्रदान की।
सभा को संबोधित करते हुए उप महामंत्री कॉमरेड नवीन्द्र कुमार ने सदस्यों से आह्वान किया कि वे निडर होकर पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा किसी भी प्रकार के अनुचित दबाव में कार्य न करें। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि संगठन हर परिस्थिति में अपने सदस्यों के साथ दृढ़ता से खड़ा रहेगा।
क्षेत्रीय सचिव कॉमरेड लल्ला बाबू, आंचलिक सचिव कॉमरेड विकास कुमार एवं राजेंद्र प्रसाद शर्मा के प्रयासों से महिला एवं युवा सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हुई। पूर्व क्षेत्रीय सचिव राजेश वर्मा ने भी संगठन की एकता एवं सामूहिक शक्ति पर अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का सफल संचालन कॉमरेड रजनी सिंह द्वारा किया गया।



