पाकुड़

पाकुड़ के नया योजना गांव में उम्मे सलमा लिल बनात शिक्षण संस्थान की प्रथम वार्षिकी कॉन्फ्रेंस सम्पन्न

The first annual conference of Umme Salma Lil Banat Educational Institute was held in Naya Yojana village of Pakur.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ जिले के नया योजना गांव स्थित उम्मे सलमा लिल बनात शिक्षण संस्थान की प्रथम वार्षिकी कॉन्फ्रेंस/जलसा का आयोजन 15 फरवरी 2026 रविवार को भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए नामचीन उलेमा-ए-कराम और गणमान्य हस्तियों ने शिरकत की। सम्मेलन/ कॉन्फ्रेंस/ जलसा के दौरान सभी वक्ताओं ने देश की तरक्की, अमन-चैन और सलामती के लिए विशेष दुआएं कीं। अपने संबोधन में उन्होंने मदरसा शिक्षा की गुणवत्ता को और सुदृढ़ बनाने पर जोर देते हुए पठन-पाठन को लेकर बहुआयामी सुझाव प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा का समावेश भी अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर आधुनिक विषयों से लेकर धार्मिक शिक्षाओं तक विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा के अनुरूप सिलेबस व्यवस्था और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया। मदरसा प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह संस्थान पब्लिक फंड से संचालित एक निजी शिक्षण संस्थान है, जिसकी देखरेख नया योजना गांव एवं आसपास के गांवों के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा गठित कमिटी के माध्यम से की जा रही है। कार्यक्रम के अंत में सभी वक्ताओं ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से इस संस्थान में तालीम हेतु नामांकन कराएं। जलसा का समापन दुआ और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button