बोकारो

नगर निकाय में सक्रिय भागीदारी करेगी आम आदमी पार्टी

फुसरो और चास में समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। आम आदमी पार्टी ने फुसरो नगर परिषद और चास नगर निगम में कई प्रत्याशियों को समर्थन दिया है। फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष के लिए पार्टी ने सहोदरी देवी को समर्थन दिया है। चास नगर निगम क्षेत्र में कुल 15 वार्ड प्रत्याशियों को समर्थन दिया गया है। यह जानकारी सोमवार को नगर उद्यान में आयोजित पत्रकार सम्मेलन के माध्यम से आप के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने दी।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार के दिल्ली-पंजाब में किये जा रहे जनोपयोगी कार्यों के आधार पर सभी प्रत्याशी काम करेंगे। बिजली-पानी, सड़क, शिक्षा-स्वास्थ्य और रोजगार के भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के लिए सभी प्रत्याशी काम करेंगे।
आप के जिला प्रभारी अरविंद विकाश ने कहा कि सभी प्रत्याशी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के साथ मुफ्त मुहल्ला क्लिनिक, एम्बुलेंस, पुस्तकालय, महिलाओं के लिए विशेष ट्रेनिंग सेंटर आदि की व्यवस्था हर वार्ड में की जाएगी।चास नगर निगम के समर्थित वार्ड प्रत्याशियों में वार्ड 11 कैलाश नगर, रेखा भंडारी, चुनाव चिह्न सूटकेस, वार्ड 14 रामनगर काॅलोनी, ममता कुमारी, चुनाव चिह्न ब्लैक बोर्ड, वार्ड 15 भोलूर बांध, भोला साव, चुनाव चिह्न मोतियों का हार, वार्ड 16 बाउरी टोला/ मुस्लिम मुहल्ला, रीता देवी, चुनाव चिह्न बल्ला छाप, वार्ड 17 सुखदेव नगर, लीना वर्मा, ब्रीफकेस, वार्ड 20 अम्बेडकर पुरी, सीमा कुमारी, चुनाव चिह्न बल्ला छाप, वार्ड 21 साहु मार्केट, मोनी अड्डी, बेबी वाकर, वार्ड 23 राणा प्रताप नगर, सुजीत कुमार सिंह, चुनाव चिह्न मोतियों का हार और वार्ड 32 ऊषा कुमारी,अलमारी छाप को आम आदमी पार्टी ने समर्थन दिया है। इसके अलावा अप्रत्यक्ष रूप से वार्ड 01, 04, 13, 19, 25 और 34 में प्रत्याशियों को भी आम आदमी पार्टी की ओर से अपना समर्थन दिया गया है। पत्रकार सम्मेलन में कई प्रत्याशियों के साथ जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, जिला प्रवक्ता मिथिलेश गिरि, प्रदेश समिति सदस्य मंजुला देवी, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा सहित अन्य उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button