पाकुड़

सिंदरीशोल में शौचालय का उद्घाटन, ग्रामीणों ने सराहा पहल

Toilet inaugurated in Sindrishol, villagers appreciated the initiative

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। ग्राम सिंदरीशोल स्थित गिरजा घर के पास अध्यक्ष जूली हेंब्रम के सहयोग से निर्मित शौचालय का आज औपचारिक रूप से उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में गांव के सैकड़ों लोग शामिल हुए और इस सार्वजनिक सुविधा के निर्माण का स्वागत किया। ग्रामीणों ने बताया कि शौचालय के अभाव के कारण लंबे समय से उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में अध्यक्ष जूली हेंब्रम के प्रयास से बना यह शौचालय गांव की स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि इस प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होने से गांव में स्वच्छता अभियान को मजबूती मिलेगी और महिलाओं तथा वृद्धजनों को विशेष राहत मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button