उत्तरकाशी
न्यायालय परिसर में पहुंची बीडीएस व डॉग स्कवाड की टीम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उत्तराकशी : सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उत्तरकाशी पुलिस मुस्तैद है। बीडीएस व डॉग स्कवाड की टीम द्वारा उत्तरकाशी न्यायालय परिसर में पहुंचकर कोर्ट परिसर का टेक्निकल मुआयना किया जा रहा है। न्यायालय परिसर में सघन चैकिंग व फ्रिस्किंग की कार्यवाही जारी है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व इंटेलिजेन्स की टीमें मुस्तैद हैं। धमकी भरा मेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर आईटी एक्ट तथा भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। धमकी भरे उक्त संदेश की जांच कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


