बगियारी मोड में इंटरचेंज की मांग को लेकर धरना 7 मार्च को
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
बोकारो । भारतमाला परियोजना फेज 2 वाराणसी से कोलकाता सिक्सलेन एक्सप्रेसवे निर्माण के तहत कसमार प्रखंड अंतर्गत बगियारी मोड में सर्विस इंटरचेंज निर्माण सहित अन्य स्थानीय स्तर की मांगों को लेकर ग्रामीणों द्वारा एकदिवसीय धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। स्थानीय ग्रामीणों की अन्य मांगों में एक्सप्रेसवे निर्माण के क्रम में संवेदक कंपनी की भारी वाहनों एवं मशीनों का आवागमन ग्रामीण सड़क से होकर कराया जा रहा है जिसके कारण सड़के क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कंपनी में कार्यरत स्थानीय मजदूरों को सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुरूप मजदूरी भुगतान एवं कार्य स्थल पर सुरक्षात्मक सामग्री भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। जिससे मजदूर असुरक्षा की भावना से डरे सहमे कार्य करने को मजबूर है। इस स्थिति को लेकर स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित है और बाध्य होकर आगामी 7 मार्च 2026 को निर्माण कंपनी के मुख्य द्वार के समीप एकदिवसीय धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। पत्र अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो एचजी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड बगियारी मोड एन एच आई अध्यक्ष मुख्यालय सेक्टर 10 नई दिल्ली उपायुक्त बोकारो पुलिस अधीक्षक बोकारो अंचल अधिकारी कसमार थाना प्रभारी कसमार को पत्र की प्रतिलिपि प्रदान किया गया है। इस संबंध में अमरेश कुमार महतो ने बताया है कि बगियारी मोड के समीप इंटरचेंज की मांग को लेकर विगत वर्षों से लगातार आवाज उठाए जा रहा है। मांग पत्र पर मुख्य रूप से अमरेश कुमार महतो विनोद कुमार महतो शंकर स्वर्णकार सुबोध कुमार मुक्तेश्वर महतो रूपेश कुमार महतो धनंजय महतो ठाकुरदास महतो मंगरु महतो सोहराय महतो अजय कुमार ठाकुर सहित अन्य शामिल है।



