
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। भरतपुर जिले के भुसावर उपखण्ड क्षेत्र में खड़े ट्रेलर में अचानक आग लगने से केबिन पूरी तरह से जल कर खाक हो गई और वहीं ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचाई। मिली जानकारी के अनुसार अजमेर जिले के नसीराबाद निवासी ट्रेलर नम्बर आर जे 01 जी डी 1236 चालक गणेश पुत्र शिवराज चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा से सीमेंट भरकर बझेरा खुर्द (वैर) गांव लेकर आया था। जहां लेवर नहीं मिलने के कारण गांव में ट्रेलर खड़ा कर दिया। जहां अचानक केबिन में शॉर्ट सर्किट होने पर धुंआ उठता एवं बदबू एवं आग की लपटे निकलते हुए देख वह कूदकर भागा और अपनी जान बचाई। वहीं उपस्थित ग्रामीणों ने पुलिस एवं दमकल कर्मियों को सुचना दी गई लेकिन भुसावर, नदबई की दमकल कर्मियों ने कडी मशक्कत के बाद भी काबू पाने के कोशिश करते हुए सीमेंट से भरे ट्रेलर की केबिन को नहीं बचा सके।केविन जल कर खाक हो गई।



