मारुति धाम पर भगवान भोलेनाथ को रिझाया

बावड़ी। श्री मारुति धाम बालूराम जी की ढाणी, सुन्दर पुरा धाम पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गुरु मां राजल बाईसा, मानासी धाम नेछवा के सानिध्य में श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में शिव रुद्राभिषेक पाठ, हवन पूजन सहित अनेक कार्यक्रम हुए। मंदिर पुजारी रणजीत बबेरवाल महाराज को भक्तों ने साफा व माला पहनकर स्वागत किया गया। धाम को रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया। श्री नर्मदेश्वर महाराज को गाजर का हलवे का भोग लगाया गया। बाबा भोलेनाथ के कार्यक्रम में खाटूश्यामजी,रींगस, घाटमदास ,ठीकरिया, सीकर,
नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, खण्डेला, अजीतगढ़, चौमूं, दिल्ली, जयपुर सहित दूरदराज क्षेत्रों से सैकड़ो भक्तों ने भाग लिया। साथ ही गायक कलाकार महेंद्र एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। धाम पर सैकड़ो भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सुरेश, प्रकाश चंद्र बेरवाल, सिकंदर, कैलाश जांगिड़, रोशन बिदावत, सुभाष रावला, सुभाष ढेबाणा, अंकिता, अनीता, श्याम सैनी, अनिल ढेबाणा सहित अनेक भक्त, महिलाएं एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।



