बरेली
मुड़िया अहमद नगर में निकली भगवान शिव की शोभायात्रा, उमड़ी भीड़

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : थाना इज्जतनगर के गांव मुंडिया अहमदनगर में संतोषी माता मंदिर परिसर में चल रहे तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले में सोमवार को भगवान शिव की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें तमाम आकर्षक झाकियां भी निकाली गईं ।इस दौरान शोभायात्रा का नगर में जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत-सत्कार किया गया। तत्पश्चात वृंदावन से आई श्री राधा करूणामयी रासलीला संस्था द्वारा मीरा बाई लीला का मंचन किया गया। लीला देखकर भक्त भाव- विभोर हो गए ।
इस मौके मेलाध्यक्ष वेदप्रकाश पटेल,सुनील पटेल, सचिन पटेल जिला उपाध्यक्ष विश्व हिन्दू महासंघ , राधेश्याम पटेल, मेला कमेटी कोषाध्यक्ष अरविंद भदौरिया , मेला कमेटी प्रबंधक सतीश चन्द्र शर्मा , मेला कमेटी उपाध्यक्ष अर्जुन यादव, प्रभाकांत मिश्रा , राजाराम कातिब , महेंद्र सिंह भदौरिया, महेंद्र पाल , रोहित दिवाकर ,ओमपाल पटेल , वीरेंद्र सागर, रोहित दिवाकर, वीरेन्द्र कश्यप, जय सिंह, शिव शंकर सागर, नरेश भदौरिया , थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह सहित तमाम पुलिस फोर्स मौजूद रहा।




