बरेली
नगर निगम अधिकारी द्वारा जाती सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने पर भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी.

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : बरेली के हिंद टॉकीज के पीछे मार्केट में नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी सच्चिदानंद द्वारा वाल्मीकि समाज से संबंध रखने वाले व्यापारियों कुशराज सिंह और अतिकाय सिंह की दुकानों पर गैरकानूनी तरीके से कार्यवाही किए जाने का मामला सामने आया है।
विरोध करने पर अधिकारी सच्चिदानंद ने न केवल जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया, बल्कि अपने साथ आए लोगों के साथ मिलकर कुशराज सिंह की बुरी तरह पिटाई भी की।
घटना की सूचना मिलते ही भीम आर्मी के पदाधिकारी और समाजसेवी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।
भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम ने सख्त लहजे में कहा —
“नगर निगम के कुछ अफसर हमारे समाज के व्यापारियों के साथ आए दिन अन्याय और दादागिरी कर रहे हैं। भीम आर्मी अब चुप नहीं बैठेगी, ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सशक्त आंदोलन किया जाएगा।”
इस दौरान प्रदेश महासचिव विकास बाबू एडवोकेट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल वाल्मीकि, वेद प्रकाश वाल्मीकि, डालचंद वाल्मीकि, हरीश आजाद, गोविंद बाबू, पार्षद राजेश अग्रवाल और अनेक समाजसेवी मौके पर उपस्थित रहे।
भीम आर्मी के पदाधिकारी कोतवाली पहुंचकर क्षेत्राधिकारी शहर आशुतोष शिवम् से मिले और आरोपी सच्चिदानंद तथा उसके साथ आए गुंडों के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज करने की मांग की।
भीम आर्मी ने चेतावनी दी है कि यदि तुरंत कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन सड़क पर उतरकर व्यापक आंदोलन करेगा।


