राजस्थान
रींगस धायल हॉस्पिटल में किया पोस्टर का विमोचन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बावड़ी। सौंथलिया ग्राम में श्री वीर तेजाजी महाराज का नव निर्मित मंदिर को लेकर धायल हॉस्पिटल हार्ट एंड न्यूरो ट्राॅमा सेंटर रींगस में पोस्टर विमोचन किया गया। रामस्वरूप पावण्डा ने बताया कि निदेशक डॉक्टर एच.एस. धायल की अध्यक्षता में श्री वीर तेजाजी महाराज सौंथलिया पोस्टर का विमोचन कार्यक्रम हुआ। ग्रामीणों के सहयोग से 20 फरवरी को सौथलिया गांव में प्रात: नौ बजे कलश यात्रा निकाली जायेगी। 21 फरवरी को 10.15 बजे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, दोपहर सवा दो बजे प्रसादी, सांय जागरण कार्यक्रम होगा। विधायक सुभाष मील खण्डेला द्वारा उद्घाटन किया जायेगा। सूरजमल पावण्डा, हरलाल सिंह मील, मनोज कुमार मील, सुभाष चंद मील ।



