शामली
जसाला सचिवालय में जहरीला सांप दिखा,मचा हड़कंप
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। विकासखंड क्षेत्र के गांव जसाला सचिवालय परिसर में एक जहरीला सांप नजर आने से सचिवालय में काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। सचिवालय में सांप निकालने की खबर से मौके पर दर्जनों ग्रामीण इकट्ठा हो गए ग्राम प्रधान व कर्मचारियों ने सांप को सकुशल पकड़कर पास के जंगल में छोड़ दिया तब जाकर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
सांप निकालने की सूचना पर ग्राम प्रधान शिवकुमार चौहान सचिवालय पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर घंटो प्रयास के बाद डंडे के सहारे सांप को पकड़ लिया। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने सावधानी और समझदारी से काम लेते हुए जहरीले सांप को बिना किसी नुकसान के पकड़कर सुरक्षित रूप से पास के खेत में छोड़ दिया गया।ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की तत्परता और साहसिक पहल की जमकर प्रशंसा की। घटना के बाद ग्राम सचिवालय में तैनात कर्मचारी एवं स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की।ग्राम प्रधान शिवकुमार चौहान ने बताया,ऐसी परिस्थितियों में घबराना नहीं चाहिए। समझदारी और संयम से काम लें। हमने पूरी सतर्कता बरतते हुए सांप को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया है। गौरतलब है कि सांप काटने से गांव नन्नूपुरी निवासी महिला गुड्डी, एवं गंगेरू निवासी महिला साबरा को भी सांप ने डस लिया था जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।
