बरेली

आईएससीसीएम के जनरल सेक्रेटरी चुने गए डॉ.ललित सिंह

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : रुहेलखंड और कुमायूं रीजन के वरिष्ठ पल्मोलाजिस्ट डा.ललित सिंह ने इंडियन सोसायटी आफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन (ISCCM) के राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी चुनाव में जीत हासिल की। एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज स्थित क्रिटिकल केयर एवं रेस्पिरेटरी मेडिसिन के हैड डॉ. ललित सिंह को आईएससीसीएम (ISCCM) का राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी चुना जाना एसआरएमएस परिवार के लिए भी गर्व का क्षण है। यह जानकारी एसआरएमएस मेडिकल कालेज के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा.आरपी सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड व इंग्लैंड जैसे कई देशों के सदस्यों से मिले समर्थन से हासिल यह उपलब्धि डा. ललित सिंह के क्रिटिकल केयर मेडिसिन में शानदार प्रोफेशनल कद और नेतृत्व क्षमता को दर्शाती है। आपकी सफलता ने एसआरएमएस को बहुत सम्मान दिलाया है। डा.ललित सिंह इस सफलता का श्रेय अपने परिवार, गुरुजनों एवं मित्रों को देते हैं। वो कहते हैं कि मैं अपने एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन श्री देव मूर्ति जी और डायरेक्टर श्री आदित्य मूर्ति जी का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया और मरीजों की सेवा की जिम्मेदारी दी। इंडियन सोसायटी आफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन के जनरल सेक्रेटरी के रूप में मेरी कोशिश होगी कि मैं भविष्य में क्रिटिकल केयर की उन्नति, उत्कृष्टता और मरीजों के उपचार को बेहतर बनाने एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत चिकित्सकों को क्रिटिकल केयर में प्रशिक्षित करने की दिशा में योगदान दे पाऊं। जिससे दूर दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा सकें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button