मथुरा

बरसाना में कांवड़िये पर फेंका पत्थर, मस्जिद के पास हुआ बवाल; गांव में तनाव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। बरसाना में शिवरात्रि पर नव युवक कांवड़ को डीजे की धुन पर ले जाते युवकों पर बच्चे ने पत्थर फेंक दिया। जिससे गांव में दो समुदायों में तनाव की स्थित बन गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शांति की अपील की। वहीं बवाल करने के आरोप में कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिसके बाद दोनों पक्षों पर देर शाम को राजीनामा हो गया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। रविवार की सुबह थानर्गत की चौकी सहार में शिवरात्रि पर युवक कांवड़ लेकर आए। वह डीजे बजाते हुए शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे थे कि तभी गांव में स्थित मस्जिद के सामने से होकर निकल रहे थे कि तभी कुछ मुस्लिम पक्ष के लोगों ने डीजे का विरोध कर दिया। जिससे तनाव की स्थित बन गई। गांव के सम्भ्रांत लोगों ने तनाव बनता देख दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद युवक डीजे के साथ कांवड़ लेकर चलने लगे, तभी पीछे से सात वर्षीय बालक ने पत्थर फेंक दिया, उक्त पत्थर एक कावंड़िये को लगा गया। जिससे पुनः तनाव की स्थित बन गई। उक्त घटना की सूचना पर हिन्दूवादी संगठन गांव में पहुंच गए। दोनों ओर से तनाव बढ़ने की सूचना पर पुलिस बल गांव में पहुंच गया। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। उसके बाद गांव में शांतिपूर्ण तनाव बना रहा। वहीं पुलिस ने बवाल उत्पन्न करने बाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि सात साल के बच्चे के द्वारा पत्थर फेंकने की घटना के बाद गांव में तनाव की स्थित बन गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया गया। इसके बाद देर शाम को दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया। दुबारा तनाव न बने, इसके लिए गांव में पीएसी के साथ पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button