लखनऊ

अखिलेश को योगी का जवाब

बोले- फार्म-7 के नाम पर फर्जी बातें हो रहीं, उनके पास कुछ अच्छा नहीं, तो बोल नहीं पाए

लखनऊ। विधान परिषद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फार्म-7 और एसआईआर को लेकर अखिलेश यादव के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग प्रक्रिया चला रहा है और सरकार की भूमिका नहीं है। सीएम ने कानून व्यवस्था, एयर कनेक्टिविटी और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया।
यूपी विधान परिषद में सीएम योगी ने राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान अखिलेश यादव की बात का जवाब दिया। उन्होंने कहा, बजट के बारे में सपा अच्छा नहीं बोल पाई। उनके पास कुछ अच्छा है नहीं तो अच्छा बोल नहीं पाए। सपा जातीय संघर्षों को बढ़ावा देती है। आपस में लड़ाती है। आस्था को अपमानित करती है। सांविधानिक मूल्यों पर भी प्रहार करने से पीछे नहीं रहते हैं।
एसआईआर भारत निर्वाचन आयोग करवा रहा है। इसमें सरकारों का रोल नहीं होता है। 2 करोड़ 88 लाख लोग या तो मृत पाए गए, या शिफ्टिंग किए गए। सपा इन्हें फर्जी वोट बनाकर मतदान कराती थी। तभी फार्म-7 के नाम पर फर्जी बातें करती है। इनके कार्यकर्ता बीएलओ के साथ मारपीट कर रहे हैं। ये सांविधानिक मूल्यों का अपमान है। ये किसी भी प्रकार स्वीकार नहीं हो सकता है।
आज प्रदेश में बेहतर एयर कनेक्टिवटी है
सीएम ने कहा, आज प्रदेश में बेहतर एयर कनेक्टिवटी है। प्रदेश में 16 डोमेस्टिक एयरपोर्ट, 4 इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं। पांचवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर में बनकर तैयार है। इसी महीने हम कोशिश करेंगे कि वह शुरू हो। प्रदेश में शिक्षा की बेहतर व्यवस्था है। टाटा टेक्नालॉजी के साथ मिलकर आईटीआई पर काम हुआ है। जब टीम वर्क होता है, तब परिणाम आता है। आज अपराधी भयभीत है, किसान खुशहाल है, हर गांव में बिजली है। आज यूपी राम राज्य की ओर आगे बढ़ा है।
राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष का हंगामा, बेहद खराब-सीएम ने कहा, कानून व्यवस्था का मतलब रूल आॅफ लॉ है। यूपी फियर (भय) जोन से फेथ जोन में बदल गया है। महाशिवरात्रि के अवसर पर 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में स्नान किया। आज जो श्रद्धालु प्रदेश में आ रहे हैं, उन्हें आज की व्यवस्था पर भरोसा है। 2017 के बाद से न कर्फ्यू है, न दंगा है। यूपी में सब चंगा है। आज प्रदेश की पुलिस में 44 हजार से अधिक महिला पुलिसकर्मी हो गई हैं। पहले ट्रेनिंग सेंटर नहीं थे। आज जितनी भी भर्तियां हो रही हैं, उन सबकी ट्रेनिंग हम अपने सेंटर में कर रहे हैं। अब खपरैल वाले कमरे नहीं हैं। आधुनिक बैरक बनाए गए हैं।
अखिलेश यादव ने कहा था- भाजपा की एक गुप्त बैठक हुई थी-सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा, विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान भाजपा पीडीए और खासकर अल्पसंख्यकों के वोट कटवाने की साजिश कर रही है। फॉर्म-7 के जरिये भाजपा वोटों की चोरी कर रही है। आयोग कार्रवाई नहीं कर रहा है। भाजपा सरकार वोट काटकर चुनाव जीतना चाहती है।
सपा प्रमुख का दावा है कि बीजेपी की एक गुप्त बैठक में यह तय किया गया था कि हर विधानसभा में वोट कटवाए जाएंगे। उन्होंने कन्नौज का जिक्र करते हुए कहा कि वहां के एक नेता ने भी बयान दिया था कि ज्यादा पढ़ा-लिखा कभी-कभी गलती कर देता है। भाजपा को ये बात पता है कि इस बार यूपी का चुनाव वो जीत नहीं रहे हैं। इसलिए वो ऐस हरकत कर रहे हैं। कैसे सामने वाला का वोट काटें। लेकिन जनता सब जानती है। हर बात का जवाब देगी। हम भी शांत नहीं रहेंगे। वोट में घोटाला होने नहीं देंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button