रामपुर शाहबाद
शाहबाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुई भाकियू की मासिक पंचायत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
शाहबाद। सोमवार को शाहबाद के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष खुशीराम यादव ने की। बैठक के दौरान किसानों ने भारत अमेरिका की ट्रेड डील पर नाराजगी जाहिर करते हुए उसे किसान विरोधी कदम बताया। वहीं विद्युत विभाग द्वारा क्षेत्र में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर पर भी नाराज़गी जाहिर की। वहीं संगठन विस्तार के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर भी मंथन हुआ साथ ही साथ चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के बताए हुए रास्तों पर चलने का आवाहन किया। मासिक पंचायत में ब्लॉक अध्यक्ष खुशीराम यादव, तहसील अध्यक्ष चौधरी सुंदर सिंह, युवा ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर सिंह, युवा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव, महावीर सिंह, जगतपाल सिंह, तेजपाल सिंह, ओमप्रकाश, नवलकिशोर, प्रेम सिंह, हरकिशन, बन्नू सिंह, गुफरान खा, किशनलाल, श्रीराम, लालाराम, तेजराम, नेमचंद्र समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे

