हजारीबाग

कटकमदाग लोहसिंघना ईचाक थाना क्षेत्र से14 नशाखोरी गिरोह को किया गिरफ्तार। भेजा जेल। 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए कटकमदाग लोहसिंघना ईचाक थाना क्षेत्र से नशाखोरी गिरोह/मादक पदार्थ तस्करो पर बड़ी कार्रवाई। करते हुए 14 आरोपियों को किया गिरफ्तार  बताते चले कि हज़ारीबाग़ जिले में नशाखोरी के विरूद्ध स्पेशल अभियान चलाया गया जिसमें 14 आरोपी के साथ साथ उन सभी के पास से काफी मात्रा में ब्राउन शुगर एवं गांजा की बरामदगी की गई। है जिसमें सोमवार को कटकमदाग थाना क्षेत्र ग्राम सुलताना के डीपो शीट के पास कुछ व्यक्ति ब्राउन शुगर का खरीद बिक्री की सूचना प्राप्त हुयी। उक्त सूचना एवं सकुशल कार्रवाई करते हुये अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (मु०) हजारीबाग के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया था। जिसमें छापामारी दल के द्वारा कार्रवाई करते हुए। ग्राम सुलताना के डीपो शीट के आस-पास संभावित ठिकानों पर छापामारी की गयी। छापामारी के दौरान तीन व्यक्ति पुलिस बल को देखकर बगल में खड़े होनेंट गाडी को छोड़कर भागने लगे, भाग रहे तीनो व्यक्तियों को पुलिस बल के द्वारा पीछा कर पकड़ा गया। पकडाए तीनो व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर तीनो ने अपना नाम पता क्रमशः 1. मो० आफताब, 2. मो० जुबैद उर्फ शाहरुख 3. सरोज कुमार, बताया गया। वंही पकडाए तीनो व्यक्तियों ने पुलिस बल को देखकर भागने का कारण पूछने पर तीनो ने बताया कि हमलोग ब्राउन शुगर कि खरीद बिक्री करते हैं पुलिस से पकडाने के डर से हमलोग पुलिस बल को देखकर भागने लगे। पकडाए तीनो व्यक्तियों से कड़ाई से पूछ-ताछ करने पर इनके द्वारा यह बताया गया कि हम सभी ब्राउन शुगर के खरीद बिक्री करते है तथा हम तीनो 1. उदय कुमार उर्फ नवल दांगी, 2. पवन राज वर्मा 3. त्रिभुवन दांगी से खरीदकर बेचते हैं। तत्पश्चात गिठित टीम द्वारा गंभिरता से लेते हुये उक्त तीनो अभ्युिक्त के विरूद्ध तत्वरीत कार्रवाई करते हुये 1. उदय कुमार उर्फ नवल दांगी 2. पवन राज वर्मा, 3. राहुल कुमार मेहता,को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा सोमवार को लोहसिंघना थाना क्षेत्र से प्राप्त सूचना के आलोक में नशाखोरी के विरूद्ध स्पेशल अभियान चलाते हुये 03 अभियुक्त को गिरफ्‌तार किया गया एवं उनके पास से ब्राउन शुगर एवं गांजा की बरामदगी की गयी है। साथ ही दिनांक 16.02.2026 को ईचाक थाना क्षेत्र से डायल 100 से मिली सूचना पर त्वरीत कार्रवाई करते हुये नशाखोरी का कार्य करने वाले 05 अभियुक्त को गिरफ्‌तार किया गया एवं उनके पास से ब्राउन शुगर की बरामदगी की गयी है। वहीं गिरफ्तारी कटकमदाग थाना क्षेत्र से 1. मो० आफताब, पे० सौकत अली. पता ग्राम सुलताना, थाना- कटकमदाग, जिला-हजारीबाग, 2. मो० जुबैद उर्फ शाहरुख, उम्र करीब 33 वर्ष, पे० मो० जाहिद, पता- ग्राम पेलावल, थाना- पेलावल ओ०पी (कटकमसांडी), जिला- हजारीबाग,
3. सरोज कुमार, उम्र करीब 36 वर्ष, पे० अकलु महतो, पता ग्राम- गोंदलपुरा, थाना-बड़कागांव जिला- हजारीबाग 4. उदय कुमार उर्फ नवल दांगी, उम्र करीब 35 वर्ष, पे० स्व० वैजनाथ दांगी, पता- ग्राम-गिद्धौर थाना- गिद्धौर, जिला- चतरा, 5. पवन राज वर्मा, उम्र करीब 27 वर्ष, पे० त्रिभुवन दांगी, पता ग्राम- लोवागाड़ा, थाना-सदर, जिला- चतरा, 6. राहुल कुमार मेहता, उम्र करीब 27 वर्ष, पे०- बालेश्वर मेहता, थाना- पदमा ओ०पी, जिला-हजारीबाग को गिरफ्तार कोय गया है सभी आरोपी को जेल भेज दिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button