रामपुर शाहबाद

चंद दिन में किया खुलासा,शाहबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी चोरी के समान के साथ चोर गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। सीओ देवकीनंदन और कोतवाल प्रदीप कुमार ने नगर में हुई चोरी की घटना का खुलासा किया है। इस मामले में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और चोरी किया गया सामान व नकदी बरामद कर ली गई है। कई दिन पूर्व शातिर चोरों ने दिनदहाड़े सीएचसी कर्मी शाजिया निगार के सरकारी आवास में चोरी की घटना को अंजाम दिया था, घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीएचसी काउंसलर शाजिया निगार की तहरीर पर अज्ञात चोरों पर केस दर्ज किया गया था। तहरीर के अनुसार चोरो द्वारा ताला तोड़कर लगभग 8 ग्राम सोने की चेन, 4 ग्राम की एक अंगूठी और 20,000 रुपये नकद चुरा लिए थे। मुकदमे की विवेचना उपनिरीक्षक रमेश चंद्र कर रहे थे।पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने घटना के अनावरण, आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी के माल की बरामदगी के लिए निर्देश दिए थे। क्षेत्राधिकारी शाहबाद देवकीनंदन के कुशल नेतृत्व में शाहबाद पुलिस ने त्वरित विवेचनात्मक कार्रवाई की। शाहबाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करते हुए मुखबिर की सूचना पर फहीम खां उर्फ बाबू पुत्र नवाब और शोलत पुत्र शौकत को ग्राम हिम्मतपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी जनपद संभल के थाना बनियाठेर स्थित ग्राम जनेटा के निवासी हैं। हालांकि, एक अन्य आरोपी सरफराज फरार हो गया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों फहीम खां उर्फ बाबू की निशानदेही पर चोरी किया गया माल और नकदी बरामद कर ली गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रात में घूमकर अलग-अलग क्षेत्रों में बंद पड़े मकानों के ताले तोड़कर चोरी करते थे और इसी से अपना गुजारा चलाते थे। उन्होंने कबूल किया कि लगभग आठ-नौ दिन पहले उन्होंने और सरफराज उर्फ फैज पुत्र शमीम निवासी जनेटा, बनियाठेर, संभल ने मिलकर शाहबाद के सरकारी अस्पताल के एक कमरे का ताला तोड़कर अंगूठी, जंजीर और 20,000 रुपये चुराए थे। इसके अलावा, उन्होंने 12-13 दिन पहले ग्राम ढकिया में एक बंद घर में और एक महीने पहले शाहबाद टांडा में अंबेडकर मूर्ति के पास गली में तीन-चार घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। उन्होंने अन्य कई चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
बरामद किया गया सामान
एक अदद चैन पीली धातु, एक जोड़ी कुंडल, अदद नाक की लोंग, एक जोड़ी कान की बाली, चार जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी गुलशन पट्टी, एक जोड़ी खड़ुआ, 2 अदद चैन सफेद धातु, कुल 3200 रुपए नगद, एक प्लास, एक लोहा सरिया
गिरफ्तार करने वाली टीम में
कोतवाल प्रदीप कुमार,उपनिरीक्षक रमेश चंद्र, एसआई दिलीप सिंह, एसआई अंकित कुमार, एसआई विनेश कुमार, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल गिरंद सिंह, कांस्टेबल राहुल कुमार, कांस्टेबल आदित्य कुमार, कांस्टेबल चमन कुमार, कांस्टेबल प्रविंद सिंह रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button