बोकारो

रैयत विस्थापितों को प्रबंधन ने अब तक सिर्फ आश्वासन का घुट पिलाया है-अशोक महतो

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। बोकारो जिला के चंद्रपुरा अन्तर्गत दुग्दा स्थित बीसीसीएल की बरोरा प्रक्षेत्र अंतर्गत दामोदा कोलियरी में सिजुआ ग्रामीण विकास समिति के द्वारा मंगलवार को चक्का जाम आंदोलन कर धरना प्रदर्शन किया गया।रैयतों के साथ बोकारो झरिया ओपी थाना में त्रिपक्षीय समझौता वार्ता के बाद आंदोलन आगामी 20 मार्च तक के लिए स्थगित किया गया। समझौता वार्ता में तय हुआ कि कोलियरी प्रबंधन सुचारू रूप से उत्पादन करेगी एवं इस दौरान सिजुआ गाँव के रैयत,विस्थापितों लोकल सेल ट्रक लदाई मजदुरो की माँगों को पुरा करने के लिए लोकल सेल को चालु कराकर रोड़ सेल का कोयला उपलब्ध कराएगी एवं पेमेंट कराएगी।समझौता वार्ता में बोकारो झरिया ओ पी थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह दामोदा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी विजय कुमार सिंह,प्रबंधक कुमुद रंजन,डिस्पेच पदाधिकारी रूपक महतो,सिजुआ ग्रामीण विकास समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार महतो शंभू महतो,संजय महतो,विशाल महतो,प्रेमचंद रविदास,विष्णु चरण महतो,कुलेश्वर रविदास,यमुना सरदार,गुल्लू रविदास,रामदेव रविदास,राहुल,मंटू महतो,मंजय महतो,तुलसी महतो,जयसूर्या महतो,सुरेंद्र महतो,पिंटू रविदास,रिंकू रविदास,राजकुमार रविदास,संतोष रविदास,सोहन रविदास,गोपाल महतो आदि शामिल थें।आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सिजुआ ग्रामीण विकास समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार महतो ने कहा हमारी मांग है रोजगार के लिए रोड़ सेल चालु कराना।रोजगार के अभाव में लोकल सेल ट्रक लदाई मजदूरों के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।उन्होंने कहा माँगो को लेकर प्रबंधन के अधिकारीयों को पत्राचार किया गया था।आंदोलन भी किया गया लेकिन प्रबंधन ने अब तक रैयत विस्थापितों को सिर्फ आश्वासन का घुट पिलाया है।रैयत विस्थापितों के आंदोलन से उत्पादन कार्य में लगी मशीने घंटों खडी रही वहीं काम के अभाव में बीसीसीएल कर्मी एवं अधिकारी कार्य स्थल पर तैनात थें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button