धर्ममथुरा

25 सितंबर को बांकेबिहारी के दर्शन करने आ सकती हैं राष्ट्रपति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
मथुरा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 सितंबर को वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने आ सकती हैं। उसके बाद सुदामा कुटी और निधिवन जाएंगी। इस दौरान वह संत प्रेमानंद महाराज से भी मुलाकात कर सकती हैं। हालांकि इस दौरे को लेकर कोई अधिकारिक प्रोटोकॉल नहीं आया है, लेकिन संभावना जताई जा रही है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति का पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम स्थगित हो गया था, लेकिन एक बार फिर से राष्ट्रपति के आने की जानकारी होते ही वृंदावन में प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जिन जगहों पर उनके आगमन की चर्चा है, वहां सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button