राजनीतिराष्ट्रीय

पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? 

क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल

कोलंबो । पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कोच माइक हेसन के साथ कहासुनी करते दिख रहे हैं। यह वीडियो नामीबिया के खिलाफ मैच के दौरान का है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आगा और हेसन के बीच कहासुनी होती नजर आ रही है। यह वीडियो उस समय का है जब सलमान आगा आउट होकर पवेलियन लौटे। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही हेसन ने आगा से कुछ कहा तो वो उन्हें पसंद नहीं आया और उन्होंने गुस्से में बोतल ग्राउंड पर फेंकी। इस घटनाक्रम के बाद हेसन थोड़ा हैरान रह गए। उन्होंने कुछ कहा, जिस पर आगा ने बस सिर हिला दिया। बाबर आजम दोनों के बीच मौजूद थे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा और बस दोनों की बातें सुनते रहे।
बाबर बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे-नामीबिया के खिलाफ दिलचस्प चीज देखने मिली। बाबर आजम को बल्लेबाजी के लिए नहीं उतारा गया जो दशार्ता है कि उनके क्रम को डिमोट किया गया है। बाबर नंबर चार बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं, लेकिन नामीबिया के खिलाफ उन्हें बल्लेबाजी के लिए नहीं उतारा गया। पाकिस्तान टीम प्रबंधन ने बाबर की जगह ख्वाजा नफे और शादाब खान को बल्लेबाजी के लिए भेजा। बाबर आजम टी20 विश्व कप में रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं।
पाकिस्तान की पारी-करो या मरो मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। साहिबजादा फरहान के तूफानी शतक की मदद से पाकिस्तान ने 199 रन बनाए। इस मैच में साहिबजादा फरहान और सईम अयूब ने पाकिस्तान को अच्छी शुरूआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी हुई। ब्रसेल ने अयूब को पवेलियन भेजा। वह 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद फरहान को कप्तान सलमान आगा का साथ मिला। उन्होंने आगा के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की। आगा भी ब्रसेल का शिकार बने। वह 38 रन बना सके। टीम को तीसरा झटका इरेसमस ने दिया। उन्होंने ख्वाजा नफे को आउट किया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। चौथे विकेट के लिए फरहान और शादाब खान के बीच 81 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। इस दौरान फरहान ने 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वहीं, शादाब 36 रन बनाकर नाबाद रहे। नामीबिया के लिए जैक ब्रसेल ने दो विकेट लिए जबकि गेरहार्ड इरेसमस ने एक सफलता अपने नाम की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button