हापुड़
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम ने विकास भवन में चलाया सफाई अभियान
विकास भवन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा विकास भवन परिसर में लगाई गई झाड़ू

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
हापुड़। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने हेतु विकास भवन परिसर में सफाई अभियान चलाया। मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ विकास भवन परिसर में साफ सफाई की गई। उन्होंने समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी को निर्देश दिए की प्रत्येक दिन सभी अपने-अपने कार्यालय में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखेंगे।



