ललितपुर

पेट्रोल पंप पर ऑनलाइन भुगतान के नाम पर ठगी

सेल्समैन से 8,500 रुपये हड़पने का आरोप, नामजद आरोपी पर केस दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। थाना महरौनी क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर ऑनलाइन भुगतान का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के विरुद्ध बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से पेट्रोल पंप कर्मियों में रोष व्याप्त है और उन्होंने सतर्कता बढ़ाने की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला महरौनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत माता भवानी फिलिंग स्टेशन, नाराहट रोड से जुड़ा है। यहां कार्यरत सेल्समैन म.प्र. के जिला टीकमगढ़ निवासी अजय राय पुत्र बिहारी रायने पुलिस को दी गई लिखित तहरीर में बताया कि वह उक्त पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के पद पर कार्य करता है।पीडि़त के अनुसार17 फरवरी 2026 की शाम लगभग 4 बजे थाना सौजना के ग्राम पथराई निवासी देवेन्द्र पुत्र काशीराममोटरसाइकिल से पेट्रोल पंप पर आया। आरोपी ने पहले 1500 रुपये का पेट्रोल डलवाया और इसके बाद अजय राय से कहा कि वह उसे 8500 रुपये नकद दे दे, जिसके बदले वह अपने मोबाइल फोन से कुल 10 हजार रुपये फोन-पे के माध्यम से ट्रांसफर कर देगा।पीडि़त ने बताया कि आरोपी की बातों पर भरोसा कर उसने मोटरसाइकिल में 1500 रुपये का पेट्रोल डाल दिया, लेकिन जब 8500 रुपये नकद देने से उसने मना किया तो आरोपी ने कहा कि वह मोबाइल से भुगतान कर चुका है और मौके से वहां से चला गया। कुछ देर बाद जब पीडि़त ने अपने मोबाइल फोन कीजांच की तो खाते में कोई राशि जमा नहीं हुई।इसके बाद पीडि़त ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे बाजार क्षेत्र में तालाब के पास पकड़ लिया। तत्पश्चात आरोपी को थाना महरौनी लाकर पुलिस के सुपुर्द किया गया। पीडि़त की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी देवेन्द्र के विरुद्ध बीएनएस की धारा 318(4) के तहत एफआईआर संख्या0061/2026 पंजीकृतकीहै।इस घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालकों और कर्मचारियों में चिंता का माहौल है। उनका कहना है कि डिजिटल भुगतान के बढ़ते चलन के बीच इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही हैं, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की ठगी पर अंकुश लगाया जा सकें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button