बरेली

अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह में डॉ. मधुकर सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। के०बी हिंदी सेवा न्यास, बिसौली, बदायूं के तत्वावधान में  आर०के० इंटरनेशनल स्कूल, बिसौली में आयोजित ग्यारहवें अन्तर्राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन संस्थापक/ अध्यक्ष डॉ. सतीश चंद्र शर्मा ‘सुधांशु’ के संयोजन में किया गया। जिसमें बरेली के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. महेश ‘मधुकर’ को हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘सुहागवंती सेठी स्मृति- गीत श्री’ सम्मान से विभूषित किया गया।
उक्त सम्मान सुप्रसिद्ध समीक्षक डॉ. नितिन सेठी  की दादी की पुण्य स्मृति में दिया गया सम्मान स्वरूप अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न एवं नकद धनराशि मंच द्वारा प्रदान की गई। डॉ. मधुकर की इस उपलब्धि पर संस्कार भारती ब्रज प्रांत बरेली महानगर अध्यक्ष  उपमेन्द्र सक्सेना एडवोकेट एवं कवि गोष्ठी आयोजन समिति के अध्यक्ष रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ आदि ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button