पाकुड़ में मतदान दल के पदाधिकारियों का अंतिम प्रशिक्षण सम्पन्न
Final training of polling party officials completed in Pakur

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर बुधवार को बाजार समिति परिसर, पाकुड़ में मतदान दल के पदाधिकारियों का अंतिम प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने मतदान प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को गंभीरता से समझने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने बैलेट पेपर के सही उपयोग, मतपेटी की तैयारी, मतदान सामग्री के सुरक्षित संधारण तथा केंद्र पर सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही सभी कर्मियों को आपसी समन्वय बनाए रखने एवं त्वरित संपर्क सुनिश्चित करने हेतु अपने मोबाइल नंबर उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।



