बरेली

विकास भवन सभागार में किसान दिवस  का हुआ आयोजन

कृषकों की सुनी गई समस्याएं                   

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बरेली । विकास भवन सभागार में उप कृषि निदेशक, बरेली की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। उप कृषि निदेशक द्वारा सम्बोधन संचालन की शुरूआत की गयी तदोपरान्त अधोहस्ताक्षरी के द्वारा विगत माह के किसान दिवसों में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में बिन्दुवार अवगत कराया गया।
उक्त के क्रम में अधोहस्ताक्षरी द्वारा प्रत्येक शिकायत के निस्तारण को सुना गया जिसमें सर्वप्रथम कृषक  प्रताप सिंह भारतीय किसान यूनियन( शंकर), द्वारा  अवगत कराया गया कि ग्राम रहटुईया तहसील ऑवला के द्वारा मनरेगा, विद्युत विभाग, ग्राम प्रधान एवं पी.डब्लू.डी. विभाग द्वारा सड़क निर्माण जोकि ग्रामीण क्षेत्र से होेकर जा रही है जिस पर राजस्व विभाग द्वारा पैमाइश कराकर अतिक्रमण हटवाया जाये। कृषक  एम.पी. सिंह द्वारा विद्युत विभाग का समस्या को बताया गया, ग्रामीण क्षेत्र ग्राम खनगवां श्याम मेे बिना मीटर के  रू. 600 का बिल आया है। शिवकुमार शर्मा, समाजसेवी बहेड़ी द्वारा नगरपालिका बहेड़ी की अधिशासी अधिकारी द्वारा गैर जिम्मेदारी के बारे में अध्यक्ष  को शोशण के सम्बन्ध में ज्ञापन दिया गया, जिला कृषि अधिकारी के सम्बोधन उपरान्त धन्यवाद ज्ञापित करते हुए किसान दिवस के समापन की घोषणा की गयी। इस अवसर पर बरेली के प्रगतिशील कृषकों एवं कृषि विभाग, विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग, उद्यान विभाग, नलकूप विभाग, गन्ना विभाग तथा अन्य समबद्व विभाग के अधिकारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया !
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button