गोड्डा

विशेष सुधार हेतु उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। गोड्डा जिले के दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के मेधावी एवं इच्छुक विद्यार्थियों को Indian Institutes of Technology (IIT), राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं (NEET) तथा Consortium of National Law Universities द्वारा आयोजित CLAT जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की समुचित एवं गुणवत्तापूर्ण तैयारी सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त के द्वारा  विभिन्न एजेंसियों के साथ समीक्षा करते हुए बताया गया कि जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण के अनुरूप मार्गदर्शन, संसाधन एवं शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के कई छात्र-छात्राओं में अपार प्रतिभा है, परंतु उचित मार्गदर्शन एवं संसाधनों के अभाव में वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं कर पाते। इस पहल का उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों को संगठित एवं योजनाबद्ध तैयारी का अवसर प्रदान करना है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि चयनित विद्यार्थियों के लिए अनुभवी विषय विशेषज्ञों, प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़े प्रशिक्षकों एवं सफल अभ्यर्थियों के माध्यम से नियमित कक्षाओं का संचालन किया जाए। कार्यक्रम के अंतर्गत विषयवार विस्तृत पाठ्यक्रम कवरेज, साप्ताहिक एवं मासिक मॉक टेस्ट, पूर्व वर्ष के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण, समय-प्रबंधन प्रशिक्षण, परीक्षा रणनीति सत्र तथा करियर काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों की प्रगति का नियमित मूल्यांकन कर आवश्यक शैक्षणिक सहायता प्रदान की जाएगी।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि एक चरणबद्ध एवं समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। प्रशिक्षण केंद्रों में समुचित बैठने की व्यवस्था, प्रकाश एवं स्वच्छता, पुस्तकालय सुविधा, उच्च गुणवत्ता की अध्ययन सामग्री, प्रोजेक्टर/स्मार्ट क्लास जैसी तकनीकी सुविधाएं तथा ऑनलाइन टेस्ट प्लेटफॉर्म की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार हेतु विद्यालय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक योग्य विद्यार्थी इस अवसर का लाभ उठा सकें। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को विशेष प्राथमिकता देते हुए उन्हें निःशुल्क या रियायती सुविधा प्रदान करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि इस पहल के माध्यम से जिले से अधिक से अधिक विद्यार्थी आईआईटी, मेडिकल एवं विधि संस्थानों में चयनित हों, यही प्रशासन का लक्ष्य है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक कुमार नीति आयोग के फेलो,  प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित तैयारी करने वाले एजेंसियां एवं अन्य अधिकारीउपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button