बावड़ी हाईवे पर व्यक्ति को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस डिवाइडर फांद कर सर्विस रोड़ में जा पहुंची
55 यात्रियों में मची अफरा तफरी, मौके पर पहुंची रींगस पुलिस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बावड़ी। एन एच 52 पर स्थित बावड़ी गांव के हाईवे पर बावड़ी निवासी एक व्यक्ति को बचाने चक्कर में डिवाइडर व रैंलिंगो तोड़ते हुए सर्विस रोड़ पर जा पहुंची। ऐसे में आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर रींगस थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। परिचालक विनोद कुमार चौहान ने बताया कि खाटूश्याम जी से जयपुर की तरफ विद्याधर डिपो की रोडवेज बस जा रही थी बावड़ी स्टैंड पर हाईवे पर अचानक एक व्यक्ति के आ जाने से उसको बचाने के चक्कर में गाड़ी व रेलिंग से टकराती हुई करीब दो से तीन फुट सर्विस रोड के गड्ढे में जा कुदी। जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई । कुछ यात्रियों हल्की चोट आई। इतना ही नहीं रोडवेज बस का डीजल टैंक भी क्षतिग्रस्त हो गया जिसे तेल सड़क पर बिखर गया। गौरतलब है कि बावड़ी हाईवे पर सर्विस रोड की तरफ पुलिया निर्माण को लेकर सर्विस रोड की खुदाई कर रखी थी। रोडवेज चालक मनालाल गुर्जर की सूझबूझ से बस को पलटने से बचाया। रोडवेज बस में बैठे करीब 55 यात्रियों की जान बचाई। मौके पर यात्रियों ने कहा कि चालक की सूझबूझ से वह बाबा श्याम की कृपा से हमारी जान बची। परिचालक ने यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर रवाना किया। इधर ग्रामीणों का कहना है कि श्याम बाबा का लकी मेल भरने जा रहा है ऐसे में एन एच 52 लाखनी मोड़, बावड़ी, ठीकरिया, सामोता का बास स्टैंड पर पुलिस जाप्ता तैनात किया जाए जिससे कोई जनहानि नहीं हो।




