बीजेपी आब राम और भगवा के नाम पर मांग रहे हैं वोट।
नगर निगम चुनाव को लेकर बीजेपी छाप को हटा कर बॉक्स छाप कर दिया है अब।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ नगर निगम चुनाव जैसे जैसे सामने आ रहे हैं वैसे वैसे हज़ारीबाग़ नगर निगम चुनाव मेयर प्रत्याशी सुदेश कुमार चंद्रवंशी को जिताने में भाजपा अपना जी तोड़ो प्रयास कर रही है। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र सांसद मनीष जायसवाल सदर विधायक प्रदीप प्रसाद से लेकर भारतीय जनता पार्टी समर्थक उम्मीदवार सुरेश चंद्रवंशी को जीतने के लिए अब राम का नाम लेकर लोगों से वोट मांग रहे हैं। बताते चले कि अब भाजपा प्रत्याशी उम्मीदवार समर्थकों ने अब मतदाताओं से यह कहकर वोट मांग रहे हैं कि जो राम को लाए हैं हम उनको लेंगे यह अपील कर वोट मांगा जा रहा है। इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी के ही 15 वर्षों से लगातार मेयर पद में रह चुकी है इसके बावजूद भी आज भारतीय जनता पार्टी समर्थक प्रत्याशी सुदेश कुमार चंद्रवंशी के लिए सड़क पर वोट मांगने पर विवश होते नजर आ रहे हैं लगातार 15 वर्षों सेमी एयरपोर्ट पर रहे इसके बावजूद भी हजारीबाग नगर निगम का दशा दिशा नहीं बदली। हालांकि चुनाव से पहले प्रदेशों का बड़े-बड़े वादे करते हैं इसके बावजूद जब चुनाव में जीते हैं इसके बाद एक भी वादे को याद नहीं करते अब देखना यह है कि 15 वर्षों तक लगातार मेयर पद में बैठे भारतीय जनता पार्टी के समथर्क रोशनी तिर्की नगर निगम में कोई कार्य नहीं की है इसके बावजूद भी अब भारतीय जनता पार्टी समर्थक के द्वारा सुदेश कुमार चंद्रवंशी को उम्मीदवार बनाया गया है और इनको जीतने में हजारीबाग संसद से लेकर विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड सरकार तक के लोग यहां उनके चुनाव प्रचार में पहुंचकर लोगों से सुदेश कुमार चंद्रवंशी के पक्ष में मतदान करने को लोग लुभा रहे हैं वंही झारखंड सरकार पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल वर्तमान कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हमेशा जनता को ठगने और जनता को झूठा दिलासा देकर अपना वोट हासिल करते हैं कभी राम के नाम पर कभी तो जय श्री राम के नाम पर और कभी रामनवमी के नाम पर वोट हासिल करते हैं जब भारतीय जनता पार्टी को इतना ही नगर निगम में विकास करने का ही था तो लगातार पिछले 10 वर्षों से संसद से लेकर विधायक तक भारतीय जनता पार्टी कर रहे हैं इसके बावजूद भी आज तक नगर निगम का दशा दिशा नहीं बदली है।



