रामपुर शाहबाद
गुप्ता शो पॉइंट का हुआ नगर में हुआ उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। नगर के मेन मार्केट में इंजन पार्ट्स के मुख्य विक्रेता पीयूष गुप्ता ने अपने व्यापार में बदलाव करते हुए और शाहबाद क्षेत्र की मांग को देखते हुए ही शोरूम का शुभारंभ किया है पीयूष गुप्ता ने अपने परिजनों के साथ हवन पूजन कराकर शोरूम का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर मौजूद लोगों को मिष्ठान वितरण भी कराया गया। पीयूष गुप्ता ने हमारे संवाददाता को बताया कि उनके इस शोरूम पर रेड एंड चीफ, एक्शन, एडीडास, लिबर्टी आदि अनेकों ब्रांडेड कंपनियों के शूज पुरुष, महिलाओं व बच्चों के उपलब्ध रहेंगे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्र गुप्ता, नीरज गुप्ता,अनुराग गुप्ता, दीपक गुप्ता, विष्णु गुप्ता, कैलाश गुप्ता, सहित अनेकों लोग रहे।



