रामपुर शाहबाद

मृतक के भाई ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ कराई रिपोर्ट दर्ज 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। लगभग एक माह पूर्व 14 जनवरी के दिन मोटर साइकिल की टक्कर से घायल युवक की मौत हो जाने पर भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम मधुकर निवासी हरद्वारी लाल के पुत्र सनोज ने कोतवाली में तहरीर दी और कहा कि 14 जनवरी वर्ष 2026 को उसका भाई विजयपाल किसी कार्य से ग्राम भुड़ासी गया था। वह भुड़ासी में सड़क किनारे अपने किसी परिचित से बात कर रहा था। तभी अचानक एक मोटरसाइकिल सवार बड़ी ही तेजी से वहां आया और उसने उसके भाई के ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी जिससे भाई विजयपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने विजयपाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने विजयपाल का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार व अन्य क्रिया कलापों से निपटने के पश्चात अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button