शामली

सुरक्षा बांध से शीशम-सिरस के तीन पेड़ काट ले गए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना । नाई नगला जाटान से यमुना बांध को जोड़ने वाले सुरक्षा बांध पर खड़े शीशम और सिरस के तीन पेड़ लोग काटकर ट्राली में ले गए। घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपित फरार हो चुके थे। चौसाना क्षेत्र के नाई नगला जाटान के सुरक्षा बांध पर वर्षों से खड़े शीशम और सिरस के पेड़ क्षेत्र की हरियाली और बांध की मजबूती का प्रतीक थे। बुधवार सुबह कुछ लोग आरी और अन्य औजारों के साथ पहुंचे और पेड़ काट ले गए।
ग्रामीणों सुनील, सोनू, अनिल, श्याम व परविंदर का कहना है कि खुलेआम पेड़ काटे गए, लेकिन किसी अधिकारी ने आकर रोकने की कोशिश नहीं की। ग्रामीणों ने बताया कि सुरक्षा बांध पर पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सिंचाई विभाग के जिलेदारभारत ने कहा कि यह क्षेत्र उनके कार्यक्षेत्र में नहीं आता, यह मामला वन विभाग का है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग के अधिकारी को कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने काल रिसीव नहीं किया। वन विभाग के दारोगा जोगिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें अभी तक। आधिकारिक जानकारी नहीं थी। अब जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, योगेश, राहुल आदि का आरोप है कि वन अधिकारी मौके पर आना तो दूर, फोन काल तक नहीं उठाते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button