आम आदमी समर्थित फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी का शक्ति-परीक्षण
समर्थन में उमड़ा भारी जनसैलाब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। फुसरो नगर परिषद चुनाव का प्रचार खत्म होने से एक दिन पूर्व शुक्रवार को आम आदमी पार्टी और उलगुलान मंच समर्थित प्रत्याशी सहोदरी देवी ने विराट जुलूस के माध्यम से अपनी शक्ति दिखा दी। सैकड़ों महिला-पुरुष हिंदुस्तान पुल से कारगली गेट तक करीब चार किलोमीटर की पदयात्रा में शामिल हुए। अध्यक्ष पद हेतु लड़ रही प्रत्याशी सहोदरी देवी ने कहा कि बाल्टी छाप पर पूरे फुसरो की आम जनता ने मुहर लगाकर जीताने का मन बना लिया है। वे इस परिवर्तन यात्रा के माध्यम से आश्वस्त करना चाहती हैं कि फुसरो नगर परिषद की सभी समस्याओं का समाधान करेंगी। आधारभूत समस्याओं के साथ भ्रस्टाचार मुक्त विकास और पारदर्शितायुक्त प्रशासन देंगी।
परिवर्तन यात्रा में उलगुलान महासचिव बेनीलाल महतो, समाजसेवी राजेश गिरी, मनोज रजक, राजकिशोर सिंह, शम्भू महतो, विश्वनाथ तुरी, किरण पांडेय, आम आदमी पार्टी बोकारो जिला प्रभारी अरविन्द विकाश, जिला प्रवक्ता मिथिलेश गिरी, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, भगवान सिंह कुशवाहा सहित सैकड़ो फुसरोवासी मौजूद रहे।



