बेतुल
बैतूल 100 करोड़ की योजना अधूरी, जनता से वसूली पर आप का विरोध
सारनी में जल आवर्धन योजना पर गरमाई सियासत, आप ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

पानी की शुद्धता और निर्माण कार्यों की जांच कराने की मांग
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। नगर पालिका परिषद सारनी में जल आवर्धन योजना को लेकर आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश ने कलेक्टर बैतूल को ज्ञापन सौंपकर नल कनेक्शन राशि पूर्णतः निःशुल्क करने और प्रतिमाह जलकर आधा किए जाने की मांग की है। कार्यसमिति सदस्य अजय सोनी ने बताया कि एमपीयूडीसी द्वारा वर्ष 2017 में 100 करोड़ से अधिक लागत से नागपुर की लक्ष्मी सिविल इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड को कार्यादेश दिया गया था, जिसे 2019 तक पूरा होना था, लेकिन योजना अब तक पूर्ण नहीं हुई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रारंभ में कंपनी और जनप्रतिनिधियों द्वारा नल कनेक्शन निशुल्क बताए गए थे, लेकिन बाद में परिषद ने वर्ष 2020 और 2025 में निर्णय लेकर घरेलू कनेक्शन 4 हजार रुपये, जलकर 150 रुपये प्रतिमाह तथा व्यावसायिक कनेक्शन 5 हजार रुपये और 500 रुपये प्रतिमाह तय कर दिए। विरोध के बाद 30 दिसंबर 2025 को आमला विधायक डॉ. योगेश पडाये और पार्षदों की बैठक में मीटर चार्ज 1700 रुपये कम कर कुल 2300 रुपये किया गया, जिसमें अमानत राशि 1000, रोड कटिंग 700, आवेदन 200, कनेक्शन 200 और लेबर 200 रुपये शामिल हैं।
आप ने कहा कि क्षेत्र में लगभग 8 हजार बीपीएल और अंत्योदय परिवार निवासरत हैं, जिन पर यह आर्थिक बोझ असहनीय है। डबल्यूसीएल और एमपीपीजी एमपीपीजीसीएल को रियायत देने तथा आम नागरिकों से वसूली को अनुचित बताया गया है। साथ ही पाइपलाइन की गुणवत्ता और पानी की शुद्धता की जांच कराने की मांग की गई है। मांग पूरी नहीं होने पर पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय सोनी ने जनमहाआंदोलन की चेतावनी दी है।
ज्ञापन में मंजू छिपने, रंजिता उईके, राजेश यादव, हरिराम पवार, संतोष चौकीकर, शंकर पेंदाम , सपन कामला, संजय खातरकर ,मनोहर पचोरिया, राकेश सिंह, गब्बर सिंह, प्रीतम भूमरकर, शहनवाज, ईश्वरदास साबले, अजय सरनकर, विनोद जगताप, अशोक सोनारे, शिबू विश्वकर्मा, पवन मनवार, राहुल सोनी, शिवरतन, शिवकुमार, संजू कुमार, मोतीलाल, अमित विश्वकर्मा, संदीप खातरकर, गणेश सूर्यवंशी, महेंद्र पवार, समीर रिजवी, रमेश भूमरकर, शमीम अहमद फारुकी, निरंजन भालेकर, श्रीराम मानकर, पवन गव्हाड़े, विजेंद्र भालेकर, विशाल भालेकर, जितेंद्र देशमुख, संजय खातरकर, ललित देशमुख, अजीज खान एवम् अन्य साथी शामिल रहें।




