
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। कृषि बहूल इलाका नावाडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित नावाडीह सदर बाजार में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा का विधिवत उद्घाटन नावाडीह प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार हेम्ब्रम तथा बैंक के सीनियर एसोसिएट मुकेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। नावाडीह की ग्रामीण जनता की वर्षों से मांग थी कि यहां पर भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा खुले जो अब जाकर पूरी हुई है। परन्तु इस उद्धघाटन समारोह में प्रखंड प्रमुख पूनम देवी बोकारो जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष तथा गुंजरडीह पंचायत के मुखिया सहित किसी भी पंचायत के मुखिया को आमंत्रित नहीं किया गया, यहां तक कि पत्रकारो को आमंत्रण नहीं दिया गया। नावाडीह के पूर्व मुखिया दिलीप कुमार ने कहा कि बैंक शाखा का उद्धघाटन समारोह एक काकस के कब्जे रुप में दिखाया गया है जबकि मेरे प्रयास से यह शाखा खुला और हमें निमंत्रण तक नहीं मिला। आखिर पत्रकारों को,जन प्रतिनिधियों को समाजसेवियों का दरकिनार कर बैंक प्रबंधन तथा मकान मालिक आमजन से क्या को क्या संदेश देना चाहते हैं कि भी किसी के हाथों गिरवी है।




