बरेली

राजश्री कालेज के प्रबंधन विभाग द्वारा नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में शोध-पत्र प्रस्तुति 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 
बरेली :  रिठौरा स्थित राजश्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी,  के प्रबंधन विभाग ने नेपाल स्थित सुदूर पश्चिमी विश्वविद्यालय में आयोजित तीसरी अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में ’’हेरिटेज, इनोवेशन एंड ट्रांसफॉर्मेशन’’ विषय पर शोध-पत्र प्रस्तुत किया गया। संस्थान के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर विभाग के प्रोफेसर डॉ0 रवीश अग्रवाल, डॉ0 अंकित अग्रवाल तथा डॉ0 गौरव कपूर एवं एमबीए के छात्र लवी साहू, पवन सिंह एवं तरून गंगवार को बधाई दी और बताया कि यह शोध शिक्षा, तकनीक एवं सांस्कृतिक पुनर्जीवन के बीच संतुलित संबंध स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करता है तथा भविष्य की ज्ञान-आधारित शिक्षा प्रणाली के विकास के लिए नए आयाम प्रस्तुत करता है।
इस शोध-पत्र में शिक्षा के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं के आधुनिकीकरण तथा शैक्षिक परिवर्तन की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया है। शोध का मुख्य उद्देश्य यह दर्शाना है कि आधुनिक तकनीक और पारंपरिक विरासत के समन्वय द्वारा शिक्षा प्रणाली को अधिक प्रभावी, समावेशी एवं नवाचार-उन्मुख बनाया जा सकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button