भरत पुर
वैर विधान सभा के गांव मुड़िया गनधार से 11सूत्रीय मांगों को लेकर
सेनी कुशवाहा समाज की जन अधिकार यात्रा जयपुर को हुई रवाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर राजस्थान में सेनी माली कुशवाहा समाज की ओर से आरक्षण सहित 11सूत्रीय मांगों के समर्थन में जन अधिकार यात्रा जयपुर विधान सभा घेराव के लिए शुक्रवार को वैर विधान सभा के कस्बा हलेना से दूसरे पड़ाव के बाद रवाना हुई।
एन एच 21जयपुर भरतपुर पर स्थित खेड़ली मोड़ थाना इलाके में शुक्रवार को जन अधिकार यात्रा में शामिल सेनी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी पी सैनी भुसावर ब्लॉक सैनी समाज के अध्यक्ष चन्दर सेनी आदि ने बताया कि सेनी माली कुशवाहा समाज को आरक्षण सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जन अधिकार यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
यह जन अधिकार यात्रा जयपुर में 25 फरवरी को विधान सभा का घेराव करने के साथ ही राज्य सरकार को ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन देगी। बयाना की विधायक ऋतु बनाबत, करौली धौलपुर से कांग्रेस के सांसद भजन लाल जाटव ने सैनी,माली कुशवाह समाज की ओर से आयोजित जन अधिकार यात्रा का समर्थन किया।गत कई वर्ष पूर्व सेनी कुशवाहा समाज की ओर किए गए आरक्षण आंदोलन में में शहीद हुए मोहन सिंह सेनी को श्रद्धांजलि देते हुए यह जन अधिकार यात्रा रवाना हुई ।
जन अधिकार यात्रा में पैदल चल रहे लोगों के साथ कोई हाई वे पर अनहोनी नहीं हो इसके लिए एन एच 21 जयपुर भरतपुर पर से होकर गुजर रही जन अधिकार यात्रा की सुरक्षा के लिए राज्य के पुलिस महकमे की ओर से पुलिस का जाप्ता साथ में था।



