प्याज के गिरते भाव पर किसानों में आक्रोश, खैरथल प्याज मंडी में दिया धरना

किसानों की पीड़ा समझते हुए क्षेत्रीय विधायक दीपचंद खैरिया भी धरने मे पहुंचे और कहा कि सरकार को किसानो के दर्द को समझना चाहिए किसानो को प्याज का उचित मूल्य मिले इसके प्रयास करने चाहिए। किसान महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष मुसद्दीलाल यादव ने कहा कि पिछले कई हफ्तों से प्याज के दाम लागत मूल्य से भी नीचे चल रहे हैं, जिससे किसान अपनी मेहनत का उचित मूल्य पाने से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि किसानों का धैर्य अब जवाब दे चुका है धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर है।धरने पर मुसद्दीलाल यादव प्रदेश अध्यक्ष, रोहतास बोहरा राष्टीय उपाध्यक्ष, राम भरोसे यादव मुण्डावर तहसील अध्यक्ष, वीरेन्दर चौधरी जिलाध्यक्ष खैरथल-तिजारा, नेत्री निक्की प्रजापत, पूर्ण दादा, कृष्ण चौधरी, शेरसिंह दहीया,जगमाल चौधरी,हवासिंह,चौधरी चरणसिंह किसान विकास संस्थान के वीरसिंह ढिल्लन सहित प्याज किसान मौजूद रहे।एक प्याज आढ़ती के अनुसार भाव लागत से भी कम है फिर भी मंडी में भारी प्याज की आवक है ये फसल ऐसी है अधिक दिनो तक रखी नही जा सकती किसान को कम भाव मे भी बेचनी पड़ती है



