ललितपुर

बोर्ड परीक्षा में सोशल साइंस व कृषि विज्ञान का पेपर शांतिपूर्ण सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2026 के अंतर्गत शुक्रवार को आयोजित परीक्षाएं जिले में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित माहौल में सम्पन्न हुईं। प्रशासन और शिक्षा विभाग की कड़ी निगरानी में परीक्षा केन्द्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक रहीं। हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान परीक्षा में कुल 19,700 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 18,770 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 930 अनुपस्थित रहे। संस्थागत श्रेणी में 19,588 पंजीकृत में से 18,672 उपस्थित और 916 अनुपस्थित रहे। वहीं व्यक्तिगत श्रेणी में 112 पंजीकृत में से 98 उपस्थित तथा 14 अनुपस्थित दर्ज किए गए। इधर इंटरमीडिएट कृषि विज्ञान परीक्षा में कुल 374 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 371 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और मात्र 3 अनुपस्थित रहे। संस्थागत श्रेणी में 373 में से 370 उपस्थित और 3 अनुपस्थित रहे, जबकि व्यक्तिगत श्रेणी का एकमात्र परीक्षार्थी उपस्थित रहा। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की नकल या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं उडऩदस्तों द्वारा लगातार निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आगामी परीक्षाएं भी इसी तरह कड़ी निगरानी में सम्पन्न कराई
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button