खैरथल

पुरूषार्थी फाउंडेशन ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 
खैरथल :  मंगलवार को पुरूषार्थ फाउंडेशन की ओर से मंदिर से मंदिर जोड़ो महा अभियान के तहत 19वा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ सिवाना रोड स्थित माता मंदिर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल के द्वारा सुन्दर सुंदर भजन प्रस्तुत किए गए मंदिर परिसर भक्ति भाव से गुंज उठा। साथ ही सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया। फाउंडेशन के संयोजक मुकेश गुप्ता ने बताया की अभियान ऐसे कार्यक्रम सनातन संस्कृति में अहम भूमिका निभाने हैं। साथ ही आगामी महाशिव पर्व की सभी को शुभकामनाएं दी।एवं शिवरात्रि के पावन पर्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्य क्रम के अंत में सामूहिक आरती की गई एवं प्रसाद वितरित किया गया। मुख्य रूप से मंदिर में पंडित रुद प्रताप, सेवा दार सुमन, भरत खंडेलवाल, राधे श्याम शर्मा, मुकेश गुप्ता, अशोक गुप्ता, पोनी गुप्ता, अशोक कुमार, सुनील लालवानी, अनिल खंडेलवाल, राजकुमार, भगवान दास, डॉ सुभाष शर्मा, नरेश गुप्ता, मेघराज, दिनेश सोनी,एवं अनेक महिला श्रद्धालु उपस्थित रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button