पाकुड़

सीतपहाड़ी–मझलाडीह मार्ग पर अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, वाहन जब्त

Action taken against illegal mineral transportation on Sitapahari-Majhladih road, vehicles seized

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
हिरणपुर, पाकुड़। माइनिंग इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह एवं हिरणपुर थाना प्रभारी के संयुक्त नेतृत्व में गुरुवार देर रात अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सीतपहाड़ी–मझलाडीह मार्ग पर लगभग साढ़े 11 बजे खनिज लदा एक वाहन रोका गया। पुलिस एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम को देखते ही वाहन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद माइनिंग इंस्पेक्टर द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए खनिज लदे वाहन की जब्ती सूची तैयार की गई और वाहन को हिरणपुर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया। माइनिंग इंस्पेक्टर की लिखित तहरीर के आधार पर वाहन स्वामी, चालक एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विभिन्न सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा फरार चालक की तलाश की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध आगे भी नियमित रूप से अभियान जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button