गाजियाबाद
हाई स्कूल परीक्षा में 98.8% अंक लाकर पर्व जैन ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : बलराम नगर कॉलोनी के निवासी पर्व जैन ने हाई स्कूल परीक्षा में 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय, परिवार और क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उनकी इस शानदार सफलता से पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है। पर्व को बधाई देने के लिए उनके घर पर लोगों का लगातार आना-जाना लगा हुआ है।
पर्व जैन ट्रॉनिका सिटी स्थित सलवान पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल उच्च अंक हासिल किए, बल्कि अपने स्कूल में शीर्ष स्थान भी प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में हर्ष का माहौल है और सभी सदस्य गर्व महसूस कर रहे हैं।
पर्व की सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए रिश्तेदारों व क्षेत्र के गणमान्य लोग उनके घर पहुंच रहे हैं। सभी ने उन्हें उपहार भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शनिवार को बधाई देने वालों में पार्षद अंकुश जैन (मिंकु), पार्षद सतेंद्र बंसल, अमित गर्ग, राजू, पावन जैन, रमेश जैन, मनीष मित्तल, विनीत माहेश्वरी, विनीत राठी और विजय गुप्ता सहित कई लोग शामिल रहे।

