बरेली
अशोक स्तंभ हटाए जाने और पार्कों की बदहाली पर भीम आर्मी का फूटा गुस्सा
नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। स्थानीय स्तर पर दलित प्रतीकों की अनदेखी और ऐतिहासिक धरोहरों की साफ-सफाई को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने आज मोर्चा खोल दिया। शनिवार को भीम आर्मी के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर शहर की विभिन्न समस्याओं पर कड़ा विरोध दर्ज कराया और जल्द कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
मुख्य मुद्दा: अशोक स्तंभ को हटाया जाना
भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि चौकी चौराहे के पास दामोदर पार्क के निकट स्थित पैगासस (उड़ने वाले घोड़े) की प्रतिमा के साथ ‘अशोक स्तंभ’ लगाया गया था, जिसे प्रशासन द्वारा वहां से हटा दिया गया है। कार्यकर्ताओं ने इसे प्रतीकों का अपमान बताते हुए गहरा रोष व्यक्त किया । ज्ञापन देने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि नगर निगम प्रशासन ने इन मांगों पर तत्काल संज्ञान नहीं लिया और साफ-सफाई सुनिश्चित नहीं की, तो भीम आर्मी शांत नहीं बैठेगी।
इस दौरान भीम आर्मी के बरेली मंडल महासचिव -आकाश सागर, महानगर अध्यक्ष शिवम भारती , देवेंद्र सागर , अमित सागर , व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


