खैरथल

भिवाड़ी क्षेत्र मे अवैध पटाखा फैक्ट्री मे विस्फोट मामला

पांच घायलों के खातों में 3.35 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि सीधे जमा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। भिवाड़ी के खुशखेड़ा-कारौली औद्योगिक क्षेत्र स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में घायल श्रमिकों को राहत प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने पांच घायलों के खातों में कुल 3.35 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि सीधे जमा कर दी है।
जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री सहायता कोष से गंभीर रूप से घायल दो पीड़ितों को एक-एक लाख रुपये की सहायता खातों में जमा करवाई गई। इसके अतिरिक्त अन्य तीन घायलों को चोट प्रतिवेदन के आधार पर प्रति व्यक्ति 45 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे खाते में जमा की गई।
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार यह सहायता मुख्यमंत्री सहायता कोष नियमों में शिथिलता प्रदान करते हुए स्वीकृत की गई है। यह राशि मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत देय सहायता के अतिरिक्त प्रदान की गई है, जिससे पीड़ितों को अतिरिक्त आर्थिक संबल मिल सके।
जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए स्वीकृत राशि का भुगतान मुख्यमंत्री सहायता कोष के रिवॉल्विंग फंड से सीधे पीड़ितों के बैंक खातों में जमा कराने की कार्रवाई पूरी की। राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना के पीड़ितों को शीघ्र राहत प्रदान करने के लिए संवेदनशीलता के साथ त्वरित कदम उठाए गए हैं, जिससे घायलों के उपचार और पुनर्वास में आर्थिक सहयोग सुनिश्चित हो सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button