हजारीबाग

लारा में झारखंड महिला उत्थान मिनी फेस्टिवल कार्यक्रम का आयोजन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ झारखंड महिला उत्थान लारा  चुरचु  के द्वारा ग्राम लारा खेल मैदान में लड़कों और लड़कियों के बीच एक मिनी फेस्टिवल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें    वॉलीबॉल,रस्सी खींच प्रतियोगिता ,अंताक्षरी सहित कई प्रतिष्पर्दा की गई . झारखंड महिला उत्थान के सचिव नीलम बेसरा ने कहा कि  मिनी फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह की रोकथाम लैंगिक भेदभाव समाप्त करने एवं पंचायत प्रतिनिधियों के सशक्तिकरण महिलाओं के नेतृत्व विकास आई सूजन से जोड़ने एवं वंचित परिवारों एवं समुदायों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा शिक्षा को बढ़ावा देने जैसा महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई जिसमें मुख्य रूप से कार्यक्रम के संचालन रानी यादव और रानी महतो द्वारा किया. मुखिया देवकी महतो ने कहा कि दोस्ती दिल से होती है समझ से नहीं यह एक ऐसा रिश्ता है जो हर मुसीबत में साथ निभाता है और समाज में आत्मनिर्भर बनना बहुत जरूरी है और भी बहुत सारे अच्छे विचार प्रकट किए कार्यक्रम में संस्था सचिव नीलम बेसरा कार्यकर्ता उषा देवी, चिंता तिग्गा ,बिंदेश्वर महतो, फूल कुमारी तिग्गा, नरेश मांझी, सतीश कुमार ,विकास टुडू, कविता कुमारी ,बबिता कुमारी ,रानी कुमारी ,रानी महतो, शाहीन खातून सहित लारा पंचायत के ग्रामीण एवं बच्चे बच्चियों मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button