हजारीबाग
वन विभाग ने सेहदा जंगल से 30 टन अवैध कोयला बरामद किया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बड़कागांव वन क्षेत्र अंतर्गत सेहदा जंगल में अवैध कोयला खदान संचालन एवं कोयला कारोबार को लेकर,हजारीबाग जिला वन पदाधिकारी मौन प्रकाश के निर्देश पर बड़कागांव वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। घटनास्थल से वन विभाग ने लगभग 30 टन डंप किया गया अवैध कोयला बरामद किया । वहीं अवैध रूप से संचालन हो रहे 5 कोयला खदानों को जेसीबी मशीन लगाकर डोजरिंग भर दिया गया। बरामद किए गए कोयला को बड़कागांव वन विश्रामगार ले लाया गया है। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों को चिन्हित करने एवं केस दर्ज करने के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है। बड़कागांव वन विभाग के द्वारा बड़ी कार्रवाई होने से कोयला माफियाओं में हड़कंप मच गई है।



