अमरोहा
सैद नगली थाने में होली ब रमजान को लेकर मीटिंग का आयोजन किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
थाना सैद नगली में रविवार को थानाध्यक्ष विकास कुमार सहरावत वा अभिनव कौशिक की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया आयोजित इस बैठक में क्षेत्र के विभिन्न ग्राम प्रधान, सुरक्षा समिति के सदस्य, संभ्रांत नागरिक एवं त्योहार आयोजक शामिल हुए। बैठक में होली, रमजान और ईद जैसे प्रमुख पर्वों को भाईचारे एवं आपसी समन्वय के साथ मनाने पर विशेष बल दिया गया।
थानाध्यक्ष ने उपस्थित जनों को उच्चाधिकारीगणों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि सभी लोग कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश न फैलाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
बैठक में सभी समुदायों के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर त्योहारों को शांति और सद्भाव के साथ मनाने का संकल्प लिया। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




