ललितपुर
प्रवेश आवेदन की तारीख बढ़ी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, तरगुवां (तालबेहट) में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 28 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 10 मार्च 2026 को जारी किए जाएंगे, जबकि प्रवेश परीक्षा 15 मार्च 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का प्रवेश 23 मार्च 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। प्रभारी प्रधानाचार्य ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। यह जानकारी प्रभारी प्रधानाचार्य जयप्रकाश नारायण ने दी है।
