ललितपुर

सुदामा चरित्र सुनकर श्रद्धालुओं के छलके आंसू

श्री हनुमान धारा मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत हुआ समापन

विशाल भंडारे में प्रसाद पाने उमड़े रहे नगरवासी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। श्री हनुमान धारा मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन कथा व्यास राधा मोहनदासजी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की विविध लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के अंतिम दिवस श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्ति रस में डूबा रहा। महामंडलेश्वर ने सातवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की अनेक लीलाओं का वर्णन किया, जिसमें माता देवकी के आग्रह पर उनके छह पुत्रों को वापस लाने की लीला, सुभद्रा हरण प्रसंग तथा सुदामा चरित्र का विस्तार से वर्णन किया गया। सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि सच्ची मित्रता कैसी होनी चाहिए, यह भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा जी से सीखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सुदामा अपनी पत्नी के आग्रह पर अपने सखा श्रीकृष्ण से मिलने द्वारिका पहुंचे। द्वार पर द्वारपालों ने उन्हें भिक्षुक समझकर रोक दिया, लेकिन जब सुदामा ने स्वयं को कृष्ण का मित्र बताया तो द्वारपालों ने अंदर जाकर सूचना दी। जैसे ही प्रभु ने सुदामा नाम सुना, वे भावुक होकर द्वार की ओर दौड़े और अपने सखा को गले से लगा लिया। दोनों की निष्कपट मित्रता देखकर सभा में उपस्थित सभी लोग अचंभित रह गए। भगवान ने सुदामा को राजसिंहासन पर बैठाकर उनका सम्मान किया और कुबेर समान ऐश्वर्य प्रदान किया। कथा में कहा गया कि जब-जब भक्तों पर संकट आता है, प्रभु अवश्य उनका उद्धार करते हैं। प्रात:काल महामंडलेश्वर राधा मोहन दास जी महाराज ने गोलोकवासी महंत श्री गोपी दास जी महाराज की प्रतिमा का अभिषेक, तिलक, वस्त्र एवं पुष्पमाला अर्पित कर विधिवत पूजन किया। कथा प्रारंभ होने से पूर्व उनके चित्र पर माल्यार्पण कर यजमानों एवं भक्तों ने पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं आचार्य पंडित कमलेश शास्त्री एवं पंडित रामानुज मिश्रा ने आवाहित देवी-देवताओं का विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। मुख्य यजमान श्यामकांत चौबे एवं श्रीमती वंदना चौबे ने पूजन किया। कार्यक्रम में हरिकृष्ण शुक्ला, कमलेश पांडे (बांदा), अजय तिवारी नीलू, मयंक बैन, माधव चौबे, राजीव बबेले सप्पू, टिंकल हुण्डैत, अनूप मोदी, राजेश दुबे (डीजीसी), राजेश हवाई, हरिशंकर साहू, भरत रावत, शत्रुघ्न शुक्ला, संग्राम ग्वाला, संजू, श्रुति, राजेंद्र बाजपेई, गिरीश पाठक, सोनू पार्षद, सोनू राठौर, विवेक सडैया, संदीप कटारे, गजेंद्र राजपूत, अभिषेक यादव, संदीप मिश्रा, सुशील शुक्ला, अर्पित मिश्रा, अजय पटेरिया (इंजीनियर), संदीप तिवारी, प्रशांत शुक्ला, प्रियंक वैद्य, शिवम तिवारी, हर्ष चौबे, आलोक चतुर्वेदी, बृज बिहारी चतुर्वेदी, नीलम तिवारी, राममूर्ति तिवारी, इंद्रेश तिवारी, हरेंद्र राजा, मनीष दुबे, अभिषेक दुबे, रमाकांत दुबे, रितु शर्मा, नीरज गंगेले, गोपाल दुबे, रघु पांचाल, बिरधा, कमलेश चतुर्वेदी एवं प्रदीप चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सात दिवसीय कथा के समापन पर  विशाल भंडारे में नगरवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button